व्रत और उपवास में तरल पदार्थ ज्यादा लें, घी तेल का सेवन न करें – डा. प्रीति त्यागी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

व्रत और उपवास में तरल पदार्थ ज्यादा लें, घी तेल का सेवन न करें – डा. प्रीति त्यागी

-व्रत और पर्व- त्यौहार में सात्विक साधना से बनेगा सकारात्मक समाज- आरजेएस पीबीएच वेबिनार -नवरात्रि, दुर्गा पूजा और रामलीला में सात्विक साधना से सुधारें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- आज रविवार 15 अक्टूबर 2023 को राम जानकी संस्थान पीबीएच द्वारा 177 वीं वेबीनार का आयोजन नवरात्रि, दुर्गा पूजा और रामलीला में सात्विक साधना विषय पर राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पॉजिटिव एंबेसडर सतेन्द्र त्यागी-सुमन त्यागी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों को हास्य नमस्कार कर सकारात्मक संदेश दिया। भारी संख्या में लाफ्टर प्रशिक्षक जुड़े और हास्य का जीवन में महत्व बताया।
          अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद् और समाज सुधारक डा.वेद प्रकाश टंडन , श्री धार्मिक रामलीला कमेटी लाल किला दिल्ली के सचिव प्रदीप शरण अतिथि रहे। श्री प्रदीप शरण जी ने बताया कि हमारी चौथी पीढ़ी है जो राम लीला आयोजन से जुड़ी है। संस्था इस वर्ष राम जी से संबंधित दो सौ प्रश्नों की प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि वर्तमान पीढ़ी अपनी सभ्यता को भूले नहीं और उन्हें संस्कारित और सुसंस्कृत बनाया जाए।
           वेबिनार की मेजबान कायाकल्प स्लिमिंग क्लिनिक की संस्थापक डा. प्रीति त्यागी फिजियोथैरेपिस्ट ने नवरात्रों में व्रत व खानपान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्रत में तरल पदार्थ ज्यादा लें तथा घी तेल का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि महिलायें और पुरुष अपना वजन कम रखें और घुटनों व कमर दर्द से बचें। अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा. वी.पी. टंडन ने बताया कि उनकी समिति अयोध्या में सरयू किनारे, ओरझा में बेतवा तथा हरिद्वार में परमार्थ निकेतन में गंगातट पर रामलीला का मंचन स्कूली बच्चों संग किया। छठी से ग्यारवीं क्लास के बच्चे रामलीला मंचन करते हैं। इस बार वो हरियाणा स्थित कुरुक्षेत्र में रामलीला मंचन करवा रहे हैं। लीला स्थल से उन्होंने वेबिनार को संबोधित किया और सकारात्मक मंच की तारीफ की। कार्यक्रम में पॉजिटिव एंबेसडर सत्येन्द त्यागी व सुमन त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापित दिया। कार्यक्रम में मोहम्मद इशाक खान ने अपने बचपन की ग्रामीण रामलीला के अनुभव के विषय में बताया तथा रामचरित मानस की चौपाई को सुनाई। सुशीला दादू इंदिरापुरम से, पी. एस. राणा रोहिणी सै-9, अदीश कुमार, कुलदीप राय, पटना से मुन्नी कुमारी, आशीष रंजन, विनिता नागपाल, सोनू, नरेंद्र टटेसर, दुर्गा दास आजाद, सविता ग्रोवर, सुशील बावा, आकांक्षा, मयंक आदि जुड़े।
           संस्था के संयोजक व संस्थापक उदय मन्ना ने टेक्नीकल टीम का और सभी जुड़ने वालों का विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि अगला कार्यक्रम रविवार 22 अक्टूबर को द अवेयर कंज्यूमर के सहयोग से “राइट टू रिपेयर“ पर होगा  और मंगलवार 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय गाथा पर होगा। आरजेएस पीबीएच की सभी गतिविधियों को न्यूजलेटर और पुस्तकों में संग्रहीत किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox