वैसुकी अब गढ़ेगी अपना भविष्य, शिक्षा के साथ मिलेगा उपवेतन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैसुकी अब गढ़ेगी अपना भविष्य, शिक्षा के साथ मिलेगा उपवेतन

-पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन व कोर्टयार्ड बाय मैरियट की साझा पहल " प्रोजेक्ट शक्ति" -युवा लड़कियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की राह

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/- प्रोजेक्ट शक्ति पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन और कोर्टयार्ड बाय मैरियट का संयुक्त प्रयास है। युवा लड़कियों के भविष्य के लिए यह उज्ज्वल पहल है। विकट परिस्थितियों में पली बढ़ी वैसुकी कुमारी मैरियट इंटरनेशनल परिवार का हिस्सा बन गई हैं। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं मैरियट इंटरनेशनल इंडिया के प्रोजेक्ट शक्ति के संयुक्त प्रयास से प्रतिभाशाली व महत्वाकांक्षी वैसुकी कुमारी का चयन किया गया है। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ ने बताया कि प्रोजेक्ट शक्ति एक प्रेरणादायक पहल है जिसका उद्देश्य देश की जरूरतमंद लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण और लघु उद्योग का अनुभव प्रदान करना है। इस परियोजना के तहत वैसुकी कुमारी को मैरियट परिवार द्वारा प्रशिक्षण और डिग्री पाठयक्रम की पूरी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और वैसुकी को स्नातक होते तक उप वेतन भी मिलेगा।

पायल लाठ ने बताया कि वैसुकी कुमारी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं और संकटपूर्ण हालातों में विज्ञान विषय में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। परिवार की आर्थिक स्थिति की चुनौतियों के बावजूद वैसुकी ने शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। वैसुकी को क्रिकेट में बेहद रुचि है और विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वे सेना में शामिल होने का माद्दा भी रखती हैं जो उनके पिता की इच्छा और भाई के समर्थन से प्रेरित है।
पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसी युवा लड़कियों को अवसर प्रदान करना है जो अपने सपनों को साकार करने में सक्षम हो सकें। हम वैसुकी कुमारी की यात्रा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके कैरियर के इस महत्वपूर्ण चरण में उन्हें पूरा समर्थन देने के लिए उत्साहित हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox