
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के जींद जिले के जुलाना से कांग्रेस विधायक और ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने उनके गुमशुदा होने के पोस्टर को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह छोटी सोच का परिणाम है, क्योंकि उनका विधायक बनने के महज एक महीने बाद ही लोग उन्हें गुमशुदा मानने लगे हैं। विनेश ने कहा, “मैं गुमशुदा नहीं हूं, बल्कि जिंदा हूं। कुछ लोगों की निम्न स्तर की सोच के कारण उनका विधायक बनना हजम नहीं हो रहा।”
विनेश फोगाट शुक्रवार को अर्बन एस्टेट स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वायनाड उपचुनाव में ड्यूटी पर होने के कारण वह विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो पाई थीं। गुमशुदा के पोस्टर के बारे में बोलते हुए विनेश ने कहा कि यह सब कुछ लोगों की छोटी मानसिकता का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि जुलाना से पहली बार एक लड़की विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनी है, जिस पर गर्व महसूस करना चाहिए।
विनेश फोगाट ने यह भी बताया कि जब वह चुनाव प्रचार के सिलसिले में बाहर गई थीं, तब उनके पति, भाई और कार्यकर्ता हलके की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साथ ही, उन्होंने “दरबार” कहे जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह अपने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और यह कार्य लगातार करती रहेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सप्ताह में दो से तीन दिन वह हलके में ही रहती हैं और अगर कोई उनसे मिलने आएगा तो उनकी बात सुनी जाएगी और समाधान किया जाएगा।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत