विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण सिंह का कटाक्ष, कहा- कांग्रेस का सत्यानाश हो गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण सिंह का कटाक्ष, कहा- कांग्रेस का सत्यानाश हो गया

मानसी शर्मा /-  हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने चुनावी नतीजों के बाद टिप्पणी करते हुए कहा कि किसानों और पहलवानों के नाम पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई थी, लेकिन जनता ने इसे नकार दिया। उन्होंने विशेष रूप से पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि भले ही विनेश फोगाट ने चुनाव जीत लिया हो, लेकिन कांग्रेस का ‘सत्यानाश’ हो गया है।

कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कौन?

जब बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि कांग्रेस का ‘सत्यानाश’ किसकी वजह से हुआ है, तो उन्होंने बिना नाम लिए विनेश फोगाट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “विनेश फोगाट का क्या है, वो तो चुनाव जीत ही जाएंगी। वो यहां (रेसलिंग) भी बेईमानी से जीत जाती थीं, और अब चुनाव में भी जीत गईं। लेकिन इस जीत के चक्कर में कांग्रेस हार गई।”

उनके अनुसार, विनेश फोगाट की जीत को नायक की बजाय खलनायक की तरह पेश किया गया। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि बृजभूषण का इशारा उन पहलवानों की ओर है जिन्होंने उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

विनेश फोगाट का संघर्ष और जीत

गौरतलब है कि विनेश फोगाट उन पहलवानों में शामिल थीं जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर कई जूनियर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इस घटना के बाद भारतीय कुश्ती जगत में उथल-पुथल मच गई थी और बीजेपी ने बृजभूषण का टिकट काटकर उनके बेटे को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।

विनेश की चुनावी सफलता

विनेश फोगाट ने बीजेपी के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को 6 हजार से अधिक वोटों से हराया। यह विनेश का पहला चुनाव था और उनकी इस सफलता को उनकी ताकत के रूप में देखा जा रहा है।हालांकि, उनके चुनावी जीत के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने में सफल नहीं हो पाई। राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने की संभावना को देखते हुए इसे एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox