विधानसभा सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे मणिपुर के सीएम, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विधानसभा सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे मणिपुर के सीएम, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक


मानसी शर्मा/- मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह विधानसभा सत्र से पहले कल शनिवार की शाम विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। जिलके बाद उन्होंने आज रविवार सुबह सीएम सचिवालय में सत्तारूढ़ विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में कम-से-कम 20 विधायक मौजूद थे। तो वहीं, कुछ विधायक अनुपस्थित भी रहे। अधिकारियों ने ये भी बताया कि सीएम एन. बीरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ विपक्षी कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती है।

विधानसभा बजट सत्र से पहले पहुंचे दिल्ली दरअसल, मणिपुर में 10 फरवरी से विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही सीएम एन बीरेन सिंह अपने चार अधिकारियों के साथ चार्टर्ड विमान से इम्फाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। इससे पहले बुधवार को भी सीएम बीरेन और सात विधायक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे। लेकिन खबर ये थी कि वो अमित शाह से मिले बिना ही लौट आए।

शांति बनाए रखने के लिए उठाए कदम इससे पहले सीएम एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा था कि हिंसा प्रभावित राज्य में सरकार शांति बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सरकार का ये प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए है लोग पहले की तरह एक साथ मिलजुल कर रहे। सेना और असम राइफल्स की तारीफ की सीएम ने डीजीएआर महिला एवं पुरुष पोलो चैंपियनशिप 2025 के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सेना एवं असम राइफल्स की सराहना की। उनका कहना है कि ये सभी पोलो को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox