विक्की कौशल ने दिखाया शौर्य और त्याग, अक्षय खन्ना के खूंखार अवतार ने सबको चौंकाया 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विक्की कौशल ने दिखाया शौर्य और त्याग, अक्षय खन्ना के खूंखार अवतार ने सबको चौंकाया 

मानसी शर्मा/ – शौर्य और युद्ध नीति की बात जब-जब सामने आती है, तब-तब मराठा सम्राज्य का नाम लोगों के मन में कौंधना आम है। मराठा सम्राज्य के पहले छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों को धूल चटा दी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु को कई लोगों ने मराठा सम्राज्य का अंत मान लिया। लेकिन शायद किसी को ये नहीं पता था कि शिवाजी महाराज ने अपने पीछे एक “छावा”छोड़ कर गए हैं, जिनका नाम संभाजी महाराज था।

संभाजी महाराज ने शिवाजी के बाद सत्ता की बागडोर संभाली। संभाजी महाराज ने आगे चलकर मुगलों के सबसे क्रूर शासक ओरंगजेब को नाकों चने चबवा दिए थे। अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनित फिल्म “छावा”की कहानी संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति- संभाजी महाराज के युद्धकौशल और रणनीति को दिखाया गया है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान से प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी क्या है? मराठी लेखत शिवाजी सावंत के द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘छावा’पर ही आधारित ये फिल्म है। फिल्म की शुरुवात में छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद औरंगजेब को अपना सम्राज्य बढ़ाने की रणनीति बनाते दिखाया गया है। ऐसे में शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज ने अपने नीतियों और युद्ध कौशल से मुगलों को यह बताने में कामयाब होते हैं कि भले ही शेर चला गया है लेकिन उनका छावा यानी शेर का बच्चा जिंदा हैं

और जब तक वो जिंदा है तब तक शिवाजी महाराज का स्वराज का सपना भी जिंदा है। फिल्म में संभाजी की बहादुरी के साथ ही उनके जीवन के दर्द को भी दिखाया गया है। फिल्म की शुरुवात युद्ध से होता है लेकिन समय बीतने के साथ ही संभाजी का सॉफ्ट साइड भी देखने को मिलता है। इसके साथ ही इस फिल्म में आपको कई भावनाओं की यात्रा से गुजड़ना पड़ेगा। विक्की कौशल और अक्षय खन्ना का अभिनय छावा फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। उन्होंने अपने अभिनय से एकबार फिर साबित कर दिया है कि वो किसी भी रोल को बढ़िया से कर सकते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेरकर ने विक्की को कहा था कि उन्हें इस फिम्म में शेर जैसा लगना है।

विक्की कौशल इस रुप में ही नजर आ रहे हैं। एक सिक्वेंस के दौरान संभाजी महाराज मुगलों से लड़ाई करते दिखते हैं। संभाजी के साथी एक-एखकरके मारे जाते हैं लेकिन संभाजी अकेले 1000 मुगल सैनिकों से अकेले लड़ते दिखाई देते हैं। वो 1000 मुगल संभाजी को रोक पाने में असफल दिखते हैं। साथ ही जब जंजीरों से संभाजी को बांध दिया जाता है, फिर भी कोई भी मुगल सैनिक उनके पास जाने से कतराता है। यह सीन देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि विक्की कौशल संभाजी का किरदार निभा रहे हैं। आप पूरी से इस फिल्म में खो जाएंगे। विक्की कौशल ना सिर्फ युद्ध के सीन में रियल लगते हैं बल्कि इमोशन्ल सीन्स में भी विक्की कौशल का अभिनय आपके दिल को छू लेगा। वहीं, अक्षय खन्न इस फिल्म में औरंगजेब के रुप में दिखाई देंगे। उन्हेंने पहली नजर पहचानना काफी कठिन है। फिल्म देखने के बाद उनकी अभिनय की सरहाना सभी कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox