विकासपुरी में 5000 वरिष्ठ नागरिकों को मिला आयुष्मान कार्ड, कमलजीत सहरावत ने कहा – यह सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकासपुरी में 5000 वरिष्ठ नागरिकों को मिला आयुष्मान कार्ड, कमलजीत सहरावत ने कहा – यह सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत की उपस्थिति में आज विकासपुरी स्थित गोल्डन एप्पल बैंक्विट हॉल में आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजीव बब्बर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, नगर निगम पार्षद हरिश ओबरॉय, महामंत्री श्वेता सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश खन्ना, सचिन भसीन, सत्यनारायण डंग सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह योजना बुजुर्गों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत यह कार्ड 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे स्वास्थ्य सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सुरक्षा मोदी सरकार द्वारा दी जा रही है और इसके साथ-साथ दिल्ली सरकार भी 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप कवर प्रदान कर रही है। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी को कुल 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्राप्त होगी।

कमलजीत सहरावत ने कहा, अब बीमारी आर्थिक बोझ नहीं बनेगी, दिल्ली के नागरिक बेझिझक और बिना किसी बाधा के अपना इलाज करा सकेंगे। दिल्ली और अन्य राज्यों के सूचीबद्ध अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। यह योजना न सिर्फ़ स्वास्थ्य सुरक्षा है, बल्कि हर परिवार को सम्मान और आत्मविश्वास देने वाला कदम है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox