वर्ल्ड कप में पहले उल्टफेर का शिकार हुई इंग्लैंड टीम,  आयरलैंड से हारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वर्ल्ड कप में पहले उल्टफेर का शिकार हुई इंग्लैंड टीम,  आयरलैंड से हारी

-डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रन से गंवाया मुकाबला

मेलबर्न/- ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 2010 की चैंपियन इंग्लैंड की टीम आयरलैंड से हार गई है। 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने उसे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हराया। जब बारिश आई तब इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में 105 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। मोइन अली (24) और लियम लिविंगस्टन (1) क्रीज पर हैं। इससे पहले आयरलैंड ने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट सेट किया था।

इंग्लैंड की हार के 3 कारण…
खराब शुरुआत
158 रनों का टारगेट चेज करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। उसने 29 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उसके दोनों ओपनर महज 14 रन जोड़ सके। एक रन के टीम स्कोर पर टीम ने पहला विकेट गंवाया। यहां कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर शून्य पर आउट हो गए। जबकि एलेक्स हेल्स ने 5 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। दोनों विकेट जोस लिटिल को मिले। एक सफलता हैंड को मिली।

बलबार्नी-टकर की साझेदारी
इंग्लैंड गेंदबाज मीडिल ओवर्स में आयरलैंड के विकेट नहीं गिरा सके। यहां कप्तान बलबार्नी और टकर के बीच 57 बॉल पर 82 रनों की साझेदारी हुई। ऐसे में टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

...और बारिश
5 विकेट गंवाने के बाद भी माना जा रहा था कि इंग्लैंड स्कोर चेज कर लेगी। क्योंकि मोइन अली बड़े शॉट लगा रहे थे। लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया।

टॉस के बाद बारिश ने रोका मैच
टॉस के बाद आयरलैंड के बल्लेबाज बैटिंग करने उतरे इससे पहले बारिश आ गई और दर्शकों का इंतजार बढ़ गया। मुकाबला तेज बारिश के कारण दोबारा रोकना पड़ा है। हालांकि ओवर्स में कटौती नहीं की गई है।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।

इंग्लैंडः जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद और मार्क वुड।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox