वन को चले श्रीराम, भावुक हुए दर्शक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वन को चले श्रीराम, भावुक हुए दर्शक

-राजतिलक की घोषणा के तुरंत बाद, हुई बनवास जाने की घोषण

द्वारका/नई दिल्ली/- शुक्रवार को द्वारका श्रीराम लीला सोसायटी के मंच पर जैसे ही रामलीला का मंचन शुरू हुआ तो राजा दशरथ ने श्रीराम के राजतिलक की घोषणा की और उत्सव की तैयारियों करने के दिशा निर्देश दिये। दर्शक झूम उठे। अयोध्या में मंगल गीत गाये जाने लगे।

लेकिन अगले ही दृश्य में भगवान राम के बनवास जाने के सीन को देख दर्शक काफी भावुक हो गये। इसके साथ ही मंचन के साथ-साथ हर रोज की तरह द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के संरक्षक राजेश गहलोत ने प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। बीच-बीच में दर्शकों के मनोरजंन के लिए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।

सोसायटी के वाईस चेयरमैन व फाउंडर डॉ. अशोक यादव ने रोजाना की भांति गणेश वंदना व पूजा अर्चना कर रामलीला की शुरूआत कराई। इसके साथ ही परिसर मंच व रामलीला परिसर जय श्रीराम के नारों से गुंज उठा।

जैसे-जैसे रामलीला आगे बढ़ने लगी वैसे-वैसे दर्शक भी मानो पूरी तरह से राम की लीला में रच बस गये। राम-सीता के स्वयंवर के बाद जैसे ही श्रीराम अयोध्या पंहुचे तो राजा दशरथ ने उनके राज्याभिषेक की घोषणा कर दी लेकिन मंथरा की कुटिल नीति के चलते केकैयी ने राजा दशरथ से मिले तीन वरों में श्रीराम को बनवास दिये जाने की राजा दशरथ से घोषणा करा दी। जिसकारण पूरी दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक अपने आंसू नही रोक पाये और काफी भावुक हो गये। हालांकि दर्शक कैकेयी और मंथरा की कुटिल नीति से अनभिज्ञ नहीं थे फिर भी कलाकारों की भाव भंगिमा पसंद आई।

राम का बनवास अधिकांश दर्शकों के लिए असहनीय रहा। इसके साथ ही रामलीला मंच से जब रामलीला सोसायटी के चेयरमैन राजेश गहलोत व वाईस चेयरमैन अशोक यादव द्वारा विभिन्न गणमान्य लोगों का सम्मान किया जाने लगा तब दर्शक थोड़ा संभले।

श्रीराम के बनवास गमन के पश्चात राम निषाद राज के मिलन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। राम के साथ सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों की दर्शकों ने जमकर सराहना की।

द्वारका श्रीराम लीला सोसायटी से पिछले तीन वर्षों से जुड़े हुए लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकर की भूमिका अत्यंत ही प्रशंसनीय रही। राम की भूमिका निभा रहे कलाकार पिछले चार साल से रामलीला की विभिन्न भूमिका में रहे हैं। सीता नाटक अकादमी में चार वर्षों से जुड़ी है। वह पहली बार रामलीला में सीता की भूमिका में हैं। इस अवसर पर द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के चेयरमैन राजेश गहलोत, वाईस चेयरमैन डॉ अशोक यादव, गोवर्धन यादव, अशोक शर्मा, सुरेश सोलंकी, राजीव सोलंकी, संजीव गोयल, सुशील यादव व जयभगवान कटारिया ने रामलीला मंचन में पूरी व्यवस्था बनाये रखी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox