लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से पहले विपक्ष का हंगामा, दो बार स्थगित हुई कार्यवाही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा से पहले विपक्ष का हंगामा, दो बार स्थगित हुई कार्यवाही

-स्पीकर ओम बिरला ने जताई नाराज़गी, कांग्रेस ने SIR को बताया अहम मुद्दा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-    संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष की ओर से बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग की जा रही थी, जिसे लेकर सदन में माहौल गर्म हो गया।

स्पीकर ओम बिरला की सख्ती
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के रवैये पर नाराज़गी जताई। उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, “बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में नेताओं को सोच-समझकर भेजा जाना चाहिए। वहां बात कुछ और होती है और सदन में रुख कुछ और। ऐसे प्रतिनिधि भेजें जो निर्णय लेने की क्षमता रखते हों।”

बिरला ने यह भी पूछा कि यदि विपक्ष SIR पर चर्चा चाहता था, तो बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह क्यों नहीं कहा गया? वहाँ तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की मांग की गई थी।

कांग्रेस बोली – SIR सबसे अहम मुद्दा
विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पीछे नहीं हट रही है। वेणुगोपाल ने कहा, “हमने तो सरकार से इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने का भी अनुरोध किया था।”

उन्होंने आगे कहा कि देश के लिए SIR (Special Intensive Revision) सबसे अहम मुद्दा है, क्योंकि हर नागरिक इस चिंता में है कि कहीं उनका नाम मतदाता सूची से ना हटा दिया जाए। वेणुगोपाल ने मांग रखी कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के बाद SIR को भी चर्चा में शामिल किया जाए।

सरकार ने विपक्ष पर लगाया पलटी मारने का आरोप
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने खुद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की सहमति दी थी, लेकिन चर्चा शुरू होने से सिर्फ 10 मिनट पहले अचानक SIR की मांग लेकर आ गए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “विपक्ष का यह रवैया साफ दिखाता है कि वे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बात नहीं करना चाहते। यह देश की सेना का अपमान है। कांग्रेस और उसके सहयोगी नकारात्मक मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox