
मानसी शर्मा / – शनिवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के तारीखों का ऐलान करेगा। जिसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा है, ‘लोकसभा चुनाव 2024और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 16मार्च को दोपहर 3बजे आयोजित की जाएगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।’
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सूत्रों के अनुसार,चुनाव आयोग की आज संपन्न हुई बैठक में चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है। इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है और किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई। दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है।
6 से 7 चरणों में कराए जा सकते हैं चुनाव
सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में करवाए जाने की संभावना है। इस दौरान आयोग प्रचार-प्रसार और नॉमिनेशन फाइल करने के लिए राजनीतिक पार्टियों को 30 से 32 दिन का समय दे सकता है। कहा जा रहा चुनाव का पहला चरण 18 या 20 अप्रैल हो सकता है और मई के आखिरी हफ्ते नतीजे आ सकते हैं। जिसके बाद नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
लागू हो जाएगी आचार संहिता
वहीं तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। आचार संहिता लागू होने के बाद फिर मौजूद सरकार कोई भी नया नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी और नही उसका ऐलान कर सकेगी। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन करना होगा।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश