
क्रिकेट/सिमरन मोरया/- लीड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ी जब मैदान पर खेलने के लिए उतरे तो उनकी बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी। भारत और इंग्लैंड टीम के प्लेयर्स ने 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहले दिन के खेल में काली पट्टी बांधकर खेलने का फैसला लिया है।
राष्ट्रगान के पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स ने एक मिनट का मौन भी रखा
इंग्लैंड और भारत के बीच लीड्स टेस्ट मैच में टॉस के बाद जब मैच ऑफिशियल्स के साथ दोनों टीमों के प्लेयर्स राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आए तो पहले उन्होंने अहमदाबाद प्लेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन भी रखा। 12 जून को हुए इस विमान हादसे में कुल मिलाकर अब तक 241 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। एयर इंडिया के इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी लेकिन एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया।
शुभमन गिल पहली बार टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करने उतरे
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद शुभमन गिल को इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपने कप्तानी करियर का आगाज कर रहे हैं। लीड्स टेस्ट मैच में गिल जहां नंबर-4 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे तो वहीं नंबर-3 पर साई सुदर्शन को मौका मिलेगा जो टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा करुण नायर की भी टीम इंडिया की टेस्ट प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद वापसी हुई है।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत