लीकेज पेयजल पाइप लाइन को तुरंत दुरुस्त करें अधिकारीः सोमनाथ भारती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लीकेज पेयजल पाइप लाइन को तुरंत दुरुस्त करें अधिकारीः सोमनाथ भारती

-एयरपोर्ट और द्वारका में सप्लाई देने वाली पाइप कई महीनों से लीकेज -समस्या को लेकर मधु विहार आरडब्लूए के प्रधान डीजेबी उपाध्यक्ष से मिले

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून, पानी गये न उबरे मोती मानुष चून’। पानी सभी के लिए बहुमूल्य है। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड पानी की बर्बादी को रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। बावजूद अधिकारी पानी के लीकेज की जानकारी होने के बाद भी इसे ठीक करवाना जरूरी नहीं समझते। मामला द्वारका सेल्टर-3 स्थित मधु विहार वार्ड का है। यहां दाता नगर वेलफेयर एसोसिएशन मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने मुख्य पाइप लाइन लीकेज की शिकायत महीनों पहले से दिल्ली जल बोर्ड को देते आ रहे हैं। इसके बावजूद जल बोर्ड इसे ठीक करने के बजाए उनकी शिकायत को ही झूठा बता रही है। वीडियो फुटेज व फोटो दिखाने के बावजूद उल्टा यहां के सहायक अभियंता बोलते हैं कि इस समस्या को ठीक किए हुए बहुत दिन हो गए। थक हारकर इस समस्या को लेकर मधु विहार आरडब्लूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से मिले। उन्होंने समस्या सुनते ही द्वारका के अधिकारियों को तत्काल इसे ठीक करने का निर्देश दिया है।

               सोमनाथ भारती ने कहा कि मधु विहार की तरह आरडब्लूए सभी जगह अगर एक्टिव हो जाए तो कोई समस्या ही उत्पन्न ना हो। इस मौके पर प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी व महासचिव जगदीश नैनवाल ने सोमनाथ भारती को एक ज्ञापन सौंपा और उनके सराहनीय कार्यों के लिए धन्यवाद कहा। मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मधु विहार बस स्टैंड के नजदीक द्वारका कमांड टैंक नंबर दो है। उन्होंने बताया कि इस कमांड से द्वारका, पालम, जनकपुरी व एयरपोर्ट के इलाकों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि कमांड टैंक नंबर दो के दूसरे गेट के ठीक सामने मुख्य पाइप लाइन कई महीनों से लीकेज है। इस लीकेज के कारण लाखों लीटर पीने का पानी बह रहा है। दिल्ली जल बोर्ड को इस बाबत कई बार शिकायत की गई लेकिन इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया है।
               सोलंकी ने सोमनाथ भारती को बताया कि मधु विहार में अव्यवस्थित तरीके से डाले गए सीवर के मेन होल के अंदर से पूरी जमीन में पानी का रिसाव हो रहा है जिनकी मरम्मत कराई जाए। सोलंकी ने बताया कि मधु विहार स्थित ए ब्लॉक गली नंबर 2 में जमीन के अंदर से पेयजल लिक होकर सीवर में बह रहा है। रोजाना लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो जाती है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष को बताया कि मधु विहार में 2 वर्ष पूर्व सीवर डाले गए थे जो कि सही तरीके से नहीं डाले गए उसके उपरांत विधायक भावना गौड़ जी एवं दिल्ली जल बोर्ड के चीफ के साथ मिलकर डीप सीवर के लिए रिक्वेस्ट की। हमारी मांग मांगते हुए डीप सीवर पास किया गया। परंतु पिछले 4 महीने से डीप सीवर का काम बंद पड़ा है उसे शीघ्र पूरा करने की कृपा की जाए। इन समस्याओं को सुनकर दिल्ली जल बोर्ड उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती आश्वासन दिया कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवा लिया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox