
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बुधवार को महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी राज्यसभा में सदस्यों के सवाल का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सांसद लगातार हंगामा करते रहे। जिसपर राज्यसभा में आज तीन बड़े नेता बहुत ही नाराज दिखे। पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्षी सदस्यों के उन्हें धोखेबाज कहने पर काफी नाराज हो गईं। इसके बाद सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे अपने अपमान पर भड़क गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी भी विपक्ष की टोकाटोकी को लेकर काफी नाराज हो गईं।
दरअसल, सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्न नंबर 66 का जिक्र करते हुए अमी याज्ञनिक का नाम पुकारा। जिसमें उन्होंने कहा कि क्या महिला मंत्री मणिपुर के मुद्दे पर बोलेंगी? तब सभापति ने कहा कि ये रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। सभापति ने कहा कि ये अपनी शक्ति का दुरुपयोग करना है।

जानें क्यों भड़क गईं स्मृति इरानी
अमी याज्ञनिक के सवाल से स्मृति इरानी काफी नाराज हुईं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिला मंत्री न केवल मणिपुर बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ और बिहार पर भी बोलेंगी। आप बताइए क्या आपके पास चर्चा की हिम्मत है?
छत्तीसगढ़ पर बहस की हिम्मत कब होगी?
स्मृति इरानी ने पूछा कि क्या आपमें छत्तीसगढ़ पर बहस करने की हिम्मत है? इस दौरान विपक्ष के सांसद काफी हंगामा करते रहे। इस दौरान इरानी के आगे बैठीं निर्मला भी उनकी हां में हां मिलाती दिखीं।
बिहार पर कब बोलोगे?
इरानी ने कहा क्या आपमें बिहार पर चर्चा करने की हिम्मत है? आपमे कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं पर चर्चा करने की हिम्मत है? महिला मंत्रियों को नीचा दिखाने की कोशिश मत करो।
पीटी उषा के सवाल के दौरान हंगामे पर हुईं नाराज
इसी दौरान इरानी ने पीटी उषा के सवाल के दौरान विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीटी उषा जैसी लीजेंड के सवाल पूछने के दौरान हंगामा करना सही नहीं है। उषा ने जो देश को दिया है उसपर सबको गर्व करने की जरूरत है।
इरानी के जवाब के दौरान विपक्ष करता रहा हंगामा
इरानी जब उषा के सवाल का जवाब दे रही थीं तो विपक्षी सांसद वी वॉन्ट जस्टिस का शोर कर रहे थे। हालांकि, इरानी के जवाब के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेज बजाकर उनके जवाब का स्वागत भी किया।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,