लगातार बारिश से भीगी दिल्ली, तोड़ा 13 साल का रिकार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लगातार बारिश से भीगी दिल्ली, तोड़ा 13 साल का रिकार्ड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में बरसात ने जनवरी माह में होने वाली बारिश का पिछले 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग द्वारा 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई और शुक्रवार व शनिवार को रात भर हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया। इसके साथ ही शहर की वायु गणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की जानकारी मिली है। सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की।

रात भर हुई बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह शुक्रवार को 182 था। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox