
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की इस कार्यवाही को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। क्योंकि दोना आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप मूल रूप से झज्जर का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी जतिन नजफगढ़ क्षेत्र की बाबा हरिदास कालोनी का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, रोहिणी के सेक्टर 28 और 29 के इलाके में दो बदमाशों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद एसीपी वेद प्रकाश और इंस्पेक्टर ने इलाके की मोर्चाबंदी की। लेकिन उसी दौरान उन बदमाशों ने स्पेशल सेल की टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। उसके बाद मुठभेड़ के दौरान उन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों का नाम संदीप और जतिन है।
स्पेशल सेल के मुताबिक ये दोनों बदमाश जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़े हुए हैं और उसके गुर्गों सहित अन्य गैंगस्टर के साथ मिलकर कई बड़े अपराधिक मामलों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल दोनों बदमाशों को औपचारिक तौर पर मेडिकल जांच लिए भेजा गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार