रेपिड एक्शन फोर्स आईजी एनी अब्राहम को कॉनफैडरेसन द्वारा गुलदस्ता भेंट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेपिड एक्शन फोर्स आईजी एनी अब्राहम को कॉनफैडरेसन द्वारा गुलदस्ता भेंट

नई दिल्ली/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन श्री एचआर सिंह पुर्व एडीजी सीआरपीएफ के नेतृत्व पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा आरएएफ हैडक्वार्टर में नवनियुक्त इंस्पेक्टर जनरल एनी अब्राहम से मुलाकात कर एसोसिएशन की तरफ से फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
           महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सीआरपीएफ के इतिहास में ऐसा पहली बार जब त्वरित कार्रवाई बल रेपिड एक्शन फोर्स की कमान महिला कैडर आफिसर्स को सौंपी गई यह राष्ट्र एवं नारी शक्ति के लिए सम्मान का विषय है साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी के महिला सशक्तिकरण अभियान में एक ओर सर्वणिम अध्याय जुड़ गया। दुसरी कैडर आफिसर्स सीमा ढुंडिया जिनको आईजी बिहार सैक्टर बनाया गया है। दोनों ही महिला अधिकारियों द्वारा विदेशी शांति मिशन में अपनी शानदार सेवाएं देकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं।
          महासचिव के अनुसार देश में आए अचानक बाढ भूकंप जैसी प्राकृतिक विपदाओं में आम जान माल की सुरक्षा, आम चुनावों में निष्पक्ष भूमिका, आगजनी बलवा, दंगा व भीड़ नियंत्रण में महारत हासिल, सामाज में क़ौमी एकता एवं आपसी सौहार्द कायम रखने में आरएएफ जवानों का कोई मुकाबला नहीं। रेपिड एक्शन फोर्स जो कि महान फोर्स सीआरपीएफ का हिस्सा जिसका सिद्धांत संवेदनशील पुलिस के साथ मानवता की सेवा है। उम्मीद कि एनी अब्राहम के नेतृत्व में रेपिड एक्शन फोर्स नई ऊंचाइयों को छुए और एक सपना कि जल्दी ही महान फोर्स सीआरपीएफ के डीजी पद को सुशोभित करें ऐसी कामना करते हैं। पुर्व आईजी व कॉनफैडरेसन लीगल एडवाइजर सुरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष वीएस कदम, डिप्टी कमांडेंट सुभाष चंद, पुर्व इंस्पेक्टर बिशन सिंह बतौर सदस्य डेलिगेशन में शामिल हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox