रेड अलर्ट की ओर बढ़ती दिल्ली, 4.42 प्रतिशत पंहुची दिल्ली की संक्रमण दर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रेड अलर्ट की ओर बढ़ती दिल्ली, 4.42 प्रतिशत पंहुची दिल्ली की संक्रमण दर

-5 प्रतिशत पर दिल्ली में लग जायेगा रेड अलर्ट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन अब डराने लगा है। जिसके चलते दिल्ली की संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत पंहुच गई है। अगर यही दर बढ़कर 5 प्रतिशत पंहुच गई तो दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया जायेगा। ओमिक्रॉन के मामलों में  लगातार वृद्धि के दौर देखते हुए राज्यों ने कोविड पाबंदियां और सख्त कर दी हैं। हालांकि दिल्ली में अभी येलो अलर्ट के तहत प्रतिबंध लागू है। इसमें ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ के तहत कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं।
                  सरकार द्वारा तैयार किए गए जीआरएपी के अनुसार, अगर कोविड-19 की सकारात्मकता दर पांच प्रतिशत के आंकड़े को पार करती है और लगातार दो दिनों तक इससे ऊपर रहती है। तो दिल्ली में ’रेड’ अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। इसका मतलब ये है कि लोगों की आवाजाही पर रात के साथ-साथ वीकेंड में भी कर्फ्यू रहेगा। हालांकि, सरकार द्वारा तय की गई श्रेणियों के आधार पर कुछ छूट भी दी जाएगी। इस दौरान गैर-आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मॉल और साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे। इसके अलावा रेस्तरां और बार बंद रहेंगे और केवल आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की अनुमति होगी। होटल और लॉज खुले रहने की अनुमति होगी, लेकिन इस शर्त के साथ कि कोई भोज/सम्मेलन आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि, इन-हाउस मेहमानों को रूम सर्विस की अनुमति होगी।
                 बता दें कि दिल्ली में मौजूदा येलो अलर्ट के तहत सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया गया है। साथ ही इन प्रतिबंधों में शादी और अंतिम संस्कार की सभाओं में अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने और दिल्ली मेट्रो व बसों में सीटों की संख्या को 50 प्रतिशत तक कम करने समेत कई पाबंदियां शामिल हैं। सिनेमा हॉल, बैंक्वेट, स्पा, योग संस्थान पहले से ही बंद हैं। लेकिन इसके बाद नाई की दुकानों और ब्यूटी सैलून को भी बंद करने के लिए कहा जा सकता है। वहीं, आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वालों को छोड़कर सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। जीआरएपी के अनुसार, ऐसे प्रतिष्ठानों को 100 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खुले रहने की अनुमति होगी। निजी कार्यालयों के लिए भी यही लागू होगा। शादियों और अंत्येष्टि के लिए सभाओं की सीमा को मौजूदा 20 से घटाकर 15 कर दिया जाएगा। जीआरएपी मानदंड के अनुसार दिल्ली मेट्रो भी बंद हो जाएगी, जो वर्तमान में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रही है।
                  बता दें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के करीब 4100 नए मरीज सामने आई है। यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14.54 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 4.42 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, अगर एक्टिव केसों पर नजर डालें तो यह भी बढ़कर 8400 के करीब पहुंच गए हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3194 नए मरीज मिले हैं, आज संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गई। शनिवार को दिल्ली 2,716 नए कोविड केस सामने आए थे।
                    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले और उपचाराधीन मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही हो, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर मरीजों में या तो लक्षण नहीं हैं या बहुत हल्के लक्षण हैं और लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उन्होंने यह दिखाने के लिए आंकड़े प्रस्तुत किए कि मामलों में वृद्धि के बावजूद, अस्पतालों में बेड की जरूरत एक प्रतिशत से भी कम है और पिछले साल अप्रैल में आई कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर की तुलना में बहुत कम है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox