रुद्रप्रयाग बस हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, एक शव बरामद, बस का नहीं चला पता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रुद्रप्रयाग बस हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, एक शव बरामद, बस का नहीं चला पता

रुद्रप्रयाग/उत्तराखण्ड/अनीषा चौहान/- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में घोलतीर के पास हुए दर्दनाक बस हादसे को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक अलकनंदा नदी में गिरी 31 सीटर बस का कोई सुराग नहीं लग पाया है। साथ ही, अब भी 8 लोग लापता हैं। रेस्क्यू टीमों ने आज एक शव बरामद किया है, जिसकी पहचान संजय सोनी (55 वर्ष), निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हुए इस हादसे के बाद से ही सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। बावजूद इसके, बस का मलबा तक अब तक नहीं मिल सका है।

अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है और बरसात के चलते नदी का पानी मटमैला हो गया है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी मुश्किलें आ रही हैं। न तो गोताखोरों को अंदर कुछ दिखाई दे रहा है और न ही मशीनें नदी की गहराई में कुछ पकड़ पा रही हैं।

गुरुवार को रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी दी थी कि गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, नदी की तेज धारा और गंदे पानी ने गोताखोरों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

इस हादसे में लापता 9 तीर्थयात्रियों में से एक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया, लेकिन बाकी 8 लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इन लापता लोगों में से 5 राजस्थान, 3 गुजरात और 1 महाराष्ट्र से हैं।

अब भी लापता तीर्थयात्रियों की सूची इस प्रकार है:

1. रवि भवसार – उदयपुर, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष

2. मौली सोनी – सूरत, गुजरात, उम्र 19 वर्ष

3. ललित कुमार सोनी – गोगुंडा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष

4. मयूरी – सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष

5. चेतना सोनी – उदयपुर, राजस्थान, उम्र 52 वर्ष

6. चेष्ठा – सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष

7. कट्टा रंजना अशोक – मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष

8. सुशीला सोनी – उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox