‘राहुल बाबा 40 सीटें पार नहीं कर पाएंगे’- अमित शाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘राहुल बाबा 40 सीटें पार नहीं कर पाएंगे’- अमित शाह

-कुशीनगर में गृहमंत्री अमित शाह ने सपा पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पडरौना(कुशीनगर)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छह चरणों के चुनाव में बाद कांग्रेस और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इस बार 400 सीटें पार करने जा रही है। राहुल बाबा 40 सीटें पार नहीं कर पाएंगे और अखिलेश बाबू को चार सीट भी नहीं मिलने वाली। चुनाव बाद ये लोग हार की वजह ईवीएम को बताएंगे। वहीं, कांग्रेस की हार का ठीकरा इस बार भाई-बहन पर नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर फोड़ा जाएगा और उनकी छुट्टी हो जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पडरौना के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक छुट्टी मनाने इटली तो दूसरे वाले आस्ट्रेलिया चले जाते हैं। पीएम मोदी ने इन 10 वर्षों में कभी छुट्टी नहीं ली। वह सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं।

गृहमंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। कहा कि झूठ के आधार पर जीने वाले गठबंधन के लोगों ने कहा था कि वे पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे देंगे। इस पर कोलकाता हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए ऐसा करने से रोक दिया है। नरेंद्र मोदी जब तक है, तब तक आरक्षण पर कोई हाथ नहीं लगा सकता। घमंडी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री तक चेहरा नहीं है। जनता ने मन बना लिया है कि तीसरी बार मोदी सरकार को लाना है। चुटीले अंदाज में कहा कि चार जून को परिणाम आने के बाद राहुल बाबा मीडिया से बोलेंगे कि ईवीएम में गड़बड़ी से भाजपा जीत गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox