राहुल गांधी की यात्रा पर अनिल विज ने किया कटाक्ष, कहा- उनके नाना और दादी ने देश के साथ अन्याय किया है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी की यात्रा पर अनिल विज ने किया कटाक्ष, कहा- उनके नाना और दादी ने देश के साथ अन्याय किया है

मानसी शर्मा /- हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने राम मंदिर को लेकर अपना अनुभवसांझा किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रायश्चित यात्रा निकालना चाहिए। जो अन्याय राहुल गांधी के नाना और दादी ने देश के साथ किया है। उसको लेकर प्रायश्चित करना चाहिए।

कांग्रेस पर निशाना साधा साधते हुए अनिल विज ने कहा कि धर्म के नाम पर देश का बंटवारा कर दिया , बंटवारे में 10 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने कई बार संविधान को कुचला है। आपातकाल लगाया , आपातकाल के दौरान एक लाख लोगों को मीसा कानून में गिरफ्तार कर लिया था। कई राज्यों की सरकारों को फुटबॉल की तरह तोड़ दिया। राम मंदिर पर कांग्रेस के रूख को लेकर विज ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक आधार पर अपना फैसला ले रही है। उनकी और हमारी भावना में बहुत अंतर है। कांग्रेस अपने वोटो की गिनती कर रही है,जबकि हम दर्शन के मकसद से जा रहे है।

नगर निगम चुनाव पर बोले अनिल विज  

गृहमंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर भी निशाना साधा है। इंडिया गठबंधन में एक शेर से डर कर सारी भेड़ इकट्ठी हो गई है, लेकिन इनका प्यार सच्चा नहीं है , यह लोग पंजाब में लड़ते हैं, दिल्ली में प्यार करते हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी दो सीट भी देने को तैयार नहीं है।

राम मंदिर पर अनिल विज साझा किया अपना अनुभव

गृहमंत्री अनिल विज ने राम मंदिर को लेकर अपना अनुभवसांझा किया। उन्होंने बताया कि दो बार अयोध्या में राम मंदिर देखने का सौभाग्य मिला। पहली बार 1990 में अयोध्या गया था, 1990 में हरियाणा से भी बहुत लोग गए थे। तब पुलिस ने रास्ते में ही लोगों को गिरफ्तार कर रही थी। लेकिन हम लखनऊ के एक बाहरी इलाके तक पहुंच गए थे। जिस कॉलोनी में हम रुके थे उसका माहौल ठीक नहीं था।

हमें उन्नाव जेल भेज दिया गया था- अनिल विज

अनिल विज ने कहा कि कुछ लोगों ने हमें मंदिर में छिपने की सलाह दी, हम मंदिर में छुप गए। बाद में पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया था। लखनऊ जेल के भरी होने के चलते हमें उन्नाव जेल भेज दिया गया। जहां हम करीबन 12 दिन तक रहे। दूसरी बार 1992 में अयोध्या जाने का मौका मिला। तब अयोध्या में ही ड्यूटी लगी थी , तंबू बनाकर रह रहे थे। 9 दिसंबर का जो वाकया हुआ, उनके सामने ही हुआ, वे उसके साक्षी बने।

आज घटना को 34 साल हो गए हैं- अनिल विज

विज ने कहा कि आज घटना को 34 साल हो गए हैं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 500 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है और राम मंदिर का निर्माण होने वाला है। भारत 1947 में ही आजाद हो गया था लेकिन देश की 80% आबादी की इष्ट देवता को अब जाकर आजादी मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox