
मानसी शर्मा /- फल हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसे खाने से सेहत दुरुस्त रहती है। फल खाने से कई बीमारियों से भी राहत मिलती है। अगर आप एक साथ कई फल खाते हैं तो सावधान हो जाएं। फलों के कुछ कॉम्बिनेशन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके बारे में जानना जरूरी है। कई लोगों को फ्रूट चाट बनाकर खाने की आदत होती है। ऐसे में गलत फलों का कॉम्बिनेशन उन्हें बीमार बना सकता है।
गाजर और संतरा
अगर आप फ्रूट चाट बनाकर खाते हैं तो कभी भी गाजर और संतरे को एक साथ न खाएं। इन दोनों को एक साथ खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। संतरा और गाजर एक साथ खाने से सीने में जलन और पित्त की समस्या हो जाती है।
केला और अमरूद
केला और अमरूद दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक फल हैं और इन्हें खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो सिरदर्द होने का खतरा रहता है। साथ ही पेट में एसिडिटी और गैस बनने लगती है। इसलिए कभी भी केला और अमरूद एक साथ न खाएं।
खुबानी और अनार
अक्सर लोग फ्रूट चाट के आखिर में अनार के दाने डालते हैं। लेकिन अगर आप फूट चाट में खुबानी खा रहे हैं तो इसके साथ अनार के दाने न मिलाएं। इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और आप खुद को बीमार कर सकते हैं।
पपीता और नींबू
विशेषज्ञों का कहना है कि कभी भी मीठे फलों के साथ खट्टे फलों का कॉम्बिनेशन नहीं बनाना चाहिए। स्वाद के लिए लोग फ्रूट चाट में नींबू का रस मिलाते हैं। अगर आप फटी हुई चाट में पपीता रखते हैं तो उसके साथ नींबू का रस बिल्कुल भी न मिलाएं।
ये सावधानियां बरतें
अगर आप फ्रूट चाट बनाकर खाना चाहते हैं तो हमेशा फलों का सही कॉम्बिनेशन एक साथ मिलाएं। एक साथ चार-पांच से ज्यादा फल न खाएं। तरबूज एक ऐसा फल है जिसे हमेशा अकेले ही खाना चाहिए।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी