राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के दिन, पूरा भारत ऐसे करेगा फौज का सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के दिन, पूरा भारत ऐसे करेगा फौज का सम्मान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– अगर आज हम अपने घर में सुरक्षित हैं, तो इसकी सबसे बड़ी वजह अपनी भूख, प्यास त्याग देश की सीमा पर मजबूती से खड़े जवान हैं। हमारे देश के जवानों और पुलिस अधिकारियों के इसी जज्बे को सलाम करने के लिए, हर वर्ष 4 मार्च के दिन राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर वीर जवानों को पूरे भारत का सलाम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की पूरे भारत की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

अपने आसपास 2 देशों (यूक्रेन और रूस के बीच) बिगड़ते हालात देखकर इतना तो स्पष्ट हो जाता है कि, अगर आप का सैन्य बल सही ना हो तो आप कभी भी सुरक्षित अपने घरों में नहीं रह सकते। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में सभी बड़े राजनेताओं एवं स्वयं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सिपाहियों और देश की सीमा पर खड़े सभी फौजियों की सराहना और सभी शहीदों को नमन करते हुए, भारत देश को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की हार्दिक बधाई देते दिखाई दिए, जब तक मैं हूं, मेरा देश सुरक्षित है इस बात का आश्वासन दिलाते हुए भी दिखाई दिए।

भारत के मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वयं अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर सभी को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की बधाई देते और सुरक्षा के विषय में प्रतिदिन हो रहे विकास को लेकर अपना भाव प्रकट करते दिखाई दिए।
देश के कार्यस्थल और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4 मार्च को पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, आइए आज राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के दिन हम सभी संगठित होकर देशहित कार्य करते रहें इस बात का संकल्प लेते हैं भारत देश की सुरक्षा और तरक्की हर एक नागरिक का पहला कर्तव्य हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox