राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला दक्षिण पश्चिम के द्वारा आजीविका मेला आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला दक्षिण पश्चिम के द्वारा आजीविका मेला आयोजित

-एसडीएम नजफगढ़ ने 15 संस्थाओं को दिये लोन स्वीकृति के पत्र, मेले मे 12 बैंकों के अधिकारी रहे उपस्थित

नजफगढ़/नई दिल्ली/- दिल्ली के जिला दक्षिण-पश्चिम ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तत्वाधान में नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय में आजीविका मेला कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम नजफगढ़ अमित काले ने 15 संस्थाओं को बैंकों द्वारा स्वीकृत किये गये लोन पत्र सौंपे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में करीब 12 प्रतिष्ठित बैंकों के अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने मौके पर लोगो की समस्या का समाधान किया। इस मेले का आयोजन एनयूएलएम के जिला अधिकारी नवीन कोटिया की देखरेख में किया गया।  

  इस अवसर पर एसडीएम अमित काले ने कहा कि एनयूएलएम शहरी क्षेत्र के गरीब लोगों को अपना ववसाय स्थापित करने में मदद करता है। ताकि ये लोग अपनी आजीविका को सुचारू रूप से चला सके और परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होने सभी लोगों को लोन पत्र सौंपते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या के लिए प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा है। आपको कहीं भी किसी भी जो भी आवश्यकता हो वो प्रशासन पूरी करेगा।

हमारा उद्देश्य लोगों को मदद कर उनके पैरों पर खड़ा करने का है। यह लोन आपके व्यापार के लिए आपकी आवश्यकताओं को पूरा करेगा। मेरी तरफ से आप सभी को शुभकामनाऐं है कि आप अपने व्यापार में अच्छी तरह से काम करें और आत्म निर्भर बने। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक रमेश कुमार, सीएमएम रूक्मणि, प्रीत सिंह घुम्मनहेड़ा भी मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox