रामनगर हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार की कार को टक्कर, चालक की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामनगर हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार की कार को टक्कर, चालक की मौत

नैनीताल/रामनगर/अनीशा चौहान/-  नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे 309 पर चिल्किया चौराहे के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्विफ्ट डिज़ायर कार को जबरदस्त टक्कर मार दी और फिर मौके से फरार हो गया।

दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहे थे परिजन, रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग दिल्ली से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया जा रहे थे, जहां विक्रम सिंह के पिता का निधन हो गया था। परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुआ था। विक्रम सिंह ने कार दिल्ली से बुक की थी, जिसमें उनके साथ उनकी बहन सुनीता और रिश्तेदार जगत सिंह भी सवार थे। कार नरेंद्र सिंह (निवासी गैरसैंण) चला रहे थे।

चालक की मौत, घायलों की हालत गंभीर
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चालक नरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया। घायलों को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चिल्किया चौराहा बनता जा रहा हादसों का हॉटस्पॉट
स्थानीय लोगों का कहना है कि चिल्किया चौराहा लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। सड़क पर डिवाइडर की कमी, सुरक्षा उपायों का अभाव और तेज़ रफ्तार वाहनों की वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाते तो शायद यह दर्दनाक हादसा रोका जा सकता था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
फिलहाल, मृतक चालक नरेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox