
उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कांग्रेस का चरित्र रामद्रोही है। कांग्रेस ने स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इसलिए हटाया था क्योंकि वीर बहादुर सिंह राम भक्त थे और उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने में अपना योगदान दिया था। इसलिए उन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।
गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा, “कांग्रेस का चरित्र रामद्रोही है। कांग्रेस ने स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इसलिए हटाया था, क्योंकि वीर बहादुर सिंह राम भक्त थे और उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने में अपना योगदान दिया था। इसलिए उन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।”
सीएम योगी ने कहा कि आज भी कांग्रेस कह रही है कि राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था, दुनिया में गलत संदेश गया है.. ये चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच में है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब अंतिम चरण की बारी है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी व मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर सहित कुल 13 सीटों पर चुनाव होना है। सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला