रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

मानसी शर्मा / –   मंगलवार की रात में रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद का निधन हो गया। स्वामी स्मरणानंद 95 साल के थे। वो साल 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे। 29 जनवरी को उन्हें संक्रमण के कारण रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी। उन्हें 3 मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उनके निधन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा, अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। पीएम मोदी ने आगे लिखा, वर्षों से मेरा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल का दौरा किया था और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

RSS ने प्रकट किया दुख

वहीं उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी शोक प्रकट किया है। RSS प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, मुक्तात्मा स्वामीजी की प्रेरक स्मृति को हम नम्रतापूर्वक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि रामकृष्ण मठ का महान कार्य अपने संकल्प व भावधारा के साथ निरंतर बढ़ता रहे।

‘RSS सभी अनुयायियों के दुख में सहभागी’

उन्होंने आगे कहा, ‘रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के ब्रह्मलोक प्राप्ति की वार्ता सुनकर रामकृष्ण मठ के असंख्य श्रद्धालु तथा श्री रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद के अनगिनत अनुयायी अतीव दुख का अनुभव कर रहे हैं। श्रीमत संघगुरु ने सेवा और अध्यात्म के प्रति अपने अनुकरणीय समर्पण के साथ रामकृष्ण मिशन और मठ को उनकी महान और प्रेरक परंपरा में उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान किया था।’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी अनुयायियों के दुख में सहभागी है और मुक्तात्मा स्वामीजी की प्रेरक स्मृति को नम्रतापूर्वक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि रामकृष्ण मठ का महान कार्य अपने संकल्प व भावधारा के साथ निरंतर बढ़ता रहे।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox