
भिवानी/उमा सक्सेना/- समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करने जा रही है। संस्था द्वारा स्वर्गीय श्रीमती राज रानी महाजन और श्री कुलदीप राज महाजन की पुण्य स्मृति में 18 फरवरी (बुधवार) को 36वां निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भिवानी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच
शिविर में गुरुग्राम और दिल्ली से आए वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। मोतियाबिंद के मरीजों के लिए लेंस प्रत्यारोपण सहित निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि बीपीएमएस हर शिविर में चिकित्सा मानकों, दवाइयों की गुणवत्ता और सुविधाओं को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रख्यात संस्थानों का सहयोग
नेत्र जांच का जिम्मा गुरुग्राम स्थित इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा संभाला जाएगा। वहीं, सामान्य स्वास्थ्य एवं कैंसर संबंधी जांच दिल्ली के प्रतिष्ठित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुभवी चिकित्सकों की टीम करेगी।
हजारों जरूरतमंदों को मिल चुका लाभ
उल्लेखनीय है कि बीपीएमएस अब तक 35 निःशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। इन शिविरों में भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद सहित दिल्ली तक के हजारों आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों ने लाभ उठाया है। संस्था की बढ़ती विश्वसनीयता और सेवा भावना के कारण प्रत्येक शिविर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बीपीएमएस का यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
हल्द्वानी में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील