राजस्थान के तीन लाख पैरामिलिट्री परिवारों में सुविधाओं को लेकर भारी रोष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान के तीन लाख पैरामिलिट्री परिवारों में सुविधाओं को लेकर भारी रोष

-सुविधाओं की मांग को लेकर सीकर कलेक्ट्रेट के सामने किया धरना प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

सीकर/राजस्थान/- आस पास के जिलों के पुर्व अर्धसैनिकों ने राज्य में अर्ध-सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन, पैरामिलिट्री बहुल सीकर, झुन्झुनू व अन्य जिलों में में सीजीएचएस डिस्पैंसरियां/वेलनेस सैंटर खोलने, शहीद सहायता सम्मान राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए करने व अन्य सुविधाओं को लेकर सीकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया और पुर्व एडीजी श्री एचआर सिंह व रामचंद्र सुंडा जी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी व राजस्थान सरकार को कलेक्टर महोदय के माध्यम से मेमोरेंडम दिया।

इस मौके पर महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान के हर ज़िलों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ओर अगर सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी गई तो साल के अंत में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर जयपुर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। महासचिव द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पुरानी पैंशन बहाली का ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सरहदी चौकीदारों के पुनर्वास एवं कल्याण वास्ते राज्य में जिला स्तर पर कल्याण बोर्ड की स्थापना करेंगे।
रामचन्द्र सुंडा अध्यक्ष सीकर पैरामिलिट्री एसोसिएशन द्वारा सैनिक स्कूलों में अर्धसेनिक बलों के जवानों के बच्चों वास्ते एडमिशन की मांग की गई साथ ही सीकर शहर में शहीद स्मारक वास्ते जमीन मुहैया कराने की मांग की गई। इस विशेष मौके पर दिल्ली से अपनी टीम के साथ पधारे पुर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पहले से ही अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है लगता है राज्य सरकार में इच्छा शक्ति की कमी है। उम्मीद जताई कि 5 सदस्यीय पुर्व अर्धसैनिकों के प्रतिनिधि मंडल को माननीय मुख्यमंत्री जी जयपुर में बातचीत के लिए बुलाया आए।
               याद रहे कि सुविधाओं को लेकर 12 सितंबर को कॉन्स्टीच्यूसन कल्ब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आल इंडिया एक्स पैरा मिलिट्री सेमिनार आयोजित किया जा रहा है जिसमें अन्य राज्यों के अलावा राजस्थान में कार्यरत विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox