
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस फोन नंबर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को किसान नेता राकेश टिकैत को अज्ञात शख्स द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। टिकैत की सुरक्षा में तैनात सिपाही नितिन ने कॉल रिसीव की थी। कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए किसान नेता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कॉन्स्टेबल नितिन की शिकायत पर कौशांबी थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीते एक साल से जारी किसान आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे के रूप में उभरे राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वाले सिसौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत ने भी एक बड़े किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। अब उनके दोनों बेटे नरेश टिकैत और राकेश टिकैत इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
बता दें कि, किसान आंदोलन के करीब एक साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। हालांकि किसान आंदोलन अब भी समाप्त नहीं हुआ है। राकेश टिकैत और प्रदर्शनकारी किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 700 से अधिक किसानों के परिवारों को मुआवजा देने तथा फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (डैच्) की कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं