
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई साइबर से संबंधित मामलों में शामिल रहा है। उसी ने अभिनेत्री का दीपफेक वीडियो बनाया था। वह एक वृद्ध महिला को डिजिटल रूप से बंधक भी बना चुका है।

दरअसल 6 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें रश्मिका मंदाना लिफ्ट में नजर आ रही हैं। रश्मिका ने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रश्मिका ने जताया था दुख
अभिनेत्री रश्मिका ने 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में बात करते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो एआई सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं।
असली वीडियो में थीं जारा पटेल
बीते दिनों रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में हुबूहू रश्मिका की तरह दिखने वाली एक लड़की लिफ्ट में डीपनेक स्पेगिटी पहनकर चढ़ती नजर आ रही है। इसे देखने के बाद अभिनेत्री फैंस का दिमाग खराब हो गया था, हालांकि यह लड़की कोई और थी। कुछ ही समय बाद साफ हो गया था कि वह लड़की जारा पटेल है, जो एक ब्रिटिश इंडियन इंफ्लुएंसर है। रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ’एनिमल’ में नजर आएंगी।





More Stories
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत
उजवा कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम
मशरूम उत्पादन से किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : हरी कल्लीकट
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती
डाबड़ी हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली