
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- उपनगरी द्वारका में समाज में जागरूकता और नयापन लाने के लिए कार्य कर रहे रणबीर सिंह सोलंकी को रक्षा द सेवियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। द्वारका सेक्टर 12 स्थित मॉल में रक्षा द सेवियर के तत्वावधान में रक्षा बाजार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य था किस तरह से महिलाओं को उनके आत्म बल और आत्म सम्मान के आधार पर सामाजिक तौर तरीके से जागरूक किया जाए। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फिल्म गदर 2 के अभिनेता रोहित चौधरी आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि यह एक अद्भुत क्षण है, अद्भुत इसलिए कि समाज की जागरूकता में महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि जब हम किसी महिला का उत्थान करते हैं या उन्हें जागरूक करने का प्रयास करते हैं तो इसका सीधा सा मतलब यह होता है कि हम किसी एक या दो व्यक्ति को नहीं जबकि पूरे समाज को जागरूक कर रहे हैं, इसीलिए समाज हित में महिलाओं का उत्थान बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की आयोजक इंदु राजपूत एवं अंजना सिंह की भी सोलंकी ने जमकर तारीफ की। इस अवसर पर संजना रंजना, दामोदरन हरि ,कौशल किशोर शर्मा देव समेत कई लोग उपस्थित रहे।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?