सीखने की कोई उम्र नहीं होती, आदमी जिंदगी भर सीखता रहता है- कैरोलिन सत्तूर     

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीखने की कोई उम्र नहीं होती, आदमी जिंदगी भर सीखता रहता है- कैरोलिन सत्तूर     

-विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में मनाया गया शिक्षक दिवस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी (उपासना एजुकेशन ट्रस्ट) जरहाभाठा में नर्सिंग असिस्टेंट के छात्र छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर संस्था विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा बच्चों ने नृत्य, संगीत एवं कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रंजिता ने किया।

कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की प्राचार्या डॉ कैरोलिन सत्तूर, सत्य साई हेल्प वे श्रवण बाधित बालिका छात्रावास की संचालिका ममता मिश्रा, बेसबॉल संघ की महासचिव मिताली घोष, समाज सेविका विद्या गोवर्धन प्रसिद्ध और प्राइमरी स्कूल तारबहार की प्रधान पाठिका पूजा तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
             डॉक्टर कैरोलिन सत्तूर ने इस मौके पर कहा कि हर कोई अपने आप में एक शिक्षक है क्योंकि हम हर एक किसी से चाहे वह छोटा हो या बड़ा कुछ न कुछ सीखते हैं। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, आदमी जिंदगी भर सीखता रहता है। ममता मिश्रा ने कहा कि ये वो जमाना है जहां बच्चों के लिए प्रारम्भिक ज्ञान जरूरी है इसलिए सभी बच्चे समर्पित रूप से अपनी पढ़ाई कर अपने पैरों पर खड़े हों । मिताली घोष ने कहा कि आपका भविष्य आपके हाथों में है इसे आपको सजाना संवारना है। पूजा तिवारी ने कहा कि सभी गुरु आप लोगों पर समर्पित होकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं इसलिए आप लोगों  को भी उनका साथ देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रंजिता और आभार प्रदर्शन संध्या चंद्रसेन ने किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुअल, मानसी सिंह्, दीप जोशी, अभिषेक जोशी, शिवानी, आस्था, तनुजा एवं संस्था के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox