योग दिवस पर ‘फिट इंडिया कपल’ बने ये सितारे, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योग दिवस पर ‘फिट इंडिया कपल’ बने ये सितारे, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

दिल्ली/सिमरन मोरया/- 21 जून 2025 को जब पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उत्साह में मना रहा है, तब भारत में केंद्र सरकार ने भी ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत एक शानदार योग दिवस आयोजन किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को ‘फिट इंडिया कपल’ अवॉर्ड से नवाजा गया। इस सम्मान ने जोड़ी की फिटनेस के प्रति समर्पण को रेखांकित किया। अवॉर्ड मिलने के बाद इस स्टार कपल ने अपनी खुशी और उत्साह फैंस के साथ साझा किया। रकुल और जैकी ने योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

हमें गर्व है..”,अवॉर्ड पाकर बोलीं अभिनेत्री
International Yoga Day पर केंद्र सरकार द्वारा प्रबंधित कार्यक्रम में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को फिट इंडिया कपल अवॉर्ड मिला, जिसे पाकर अभिनेत्री बेहद खुश हैं। स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान रकुल ने कहा, ‘हमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘फिट इंडिया कपल’ का पुरस्कार मिला, ये बहुत गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि हम लोगों को फिटनेस के बारे में प्रेरित कर सकेंगे, जिससे वो इसे अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।’

रकुल के पति जैकी भगनानी ने अवार्ड मिलने पर जताई खुशी
अवॉर्ड पाने के बाद एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी ने भी  स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा, ‘केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसी कई पहल कर रहे हैं। यह अद्भुत लगता है और मुझे यहां सभी के साथ होने पर गर्व है।’ इसके साथ ही जैकी भगनानी ने बताया कि उन्होंने भी अपना वजन 75 किलो कम किया है, एक समय वो 150 किलो के थे।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox