यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला,

-कहा- पंचायत चुनाव में हुआ उम्मीदवारों का अपहरण, लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी में पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा. पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा कि यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है। यूपी सरकार ने पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों का अपहरण कर लोकतंत्र की हत्या की है। इसलिए हम लोकतंत्र और यहां की जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं।
                       बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रियंका गांधी तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। यहां वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल आगे की नई रणनीति भी तय करेंगी। शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी कुछ घंटे मौन धरना पर बैठी रहीं। हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर बैठकें करनी थी, लेकिन वो उन्होंने मौन धरने पर बैठ गईं। धरना खत्म करने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
                       प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे सीएम से सवाल किया कि ये कैसा विकासवाद है। कोरोना की दूसरी लहर में पाचयत चुनाव कराए गए, उस समय कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। इसके अलावा कई लोगों की जान भी चली गई, लेकिन फिर भी पंचायत चुनाव कराए गए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई। पुलिस और प्रशासन ने उम्मीदवारों का अपहरण किया., नामांकन करने जा रहे उम्मीदवारों को पुलिस उठाकर ले गई। नामाकंन पत्रों को फाड़ दिया गया। यहां तक कि महिला उम्मीदवारों को भी मारा पीटा गया। प्रशासन वोट के लिए लोगों को धमकी देता रहा.। योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या के लिए पुलिस प्रशासन समेत हर चीज का इस्तेमाल कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox