यूपी के सीएम योगी ने गोरखपुर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किए माल्यार्पण,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी के सीएम योगी ने गोरखपुर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किए माल्यार्पण,

-सीएम गोलघर स्थित गांधी आश्रम गए, वहां गांधी जयंती के कार्यक्रम में शरीक हुए, चरखा भी चलाया

गोरखपुर/शिव कुमार यादव/- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने सोमवार सुबह  टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर और इसके बाद शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से सीएम गोलघर स्थित गांधी आश्रम गए वहां गांधी जयंती के कार्यक्रम में शरीक हुए और चरखा चलाकर शांति व अहिंसा का संदेश दिया।
           इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। सीएम ने 1250 रुपये की शर्ट को डिस्काउंट कराने के बाद 850 रुपये में खरीदा। सीएम ने गांधी आश्रम में सूत कातने वाली महिला पूनम सिंह और आरती से सूत कातने की विधि की जानकारी ली। पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं। प्रबंधक से कहा कि अब सूत कातने वाली सोलर मशीन मंगाइए।

कल कृषि मेले व किसान प्रदर्शनी में शामिल होंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी, पीपीगंज में एक दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेले का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी इस अवसर पर लाभार्थियों को 20 ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण वितरित करेंगे। यह जानकारी उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी में नव निर्मित हास्टल, गोशाला के अलावा अन्य कई नव निर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox