गणेश उत्सव के दौरान हिंदुत्व के रंग में रंगा अमेरिका का रेडमंड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गणेश उत्सव के दौरान हिंदुत्व के रंग में रंगा अमेरिका का रेडमंड

-आई टी कंपनी ’माइक्रोसॉफ्ट के घर’ पर 20 हजार लोगों ने मनाया गणेश उत्सव

वॉशिंगटन/शिव कुमार यादव/- अमेरिका के सिएटल में रेडमंड इलाके में स्थित दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी ’माइक्रोसॉफ्ट का घर’ रेडमंड उस वक्त हिंदुत्व के रंग में रंगा दिखाई दिया, जब वहां गणेश उत्सव मनाया गया। 15 फुट लंबी भगवान गणेश की प्रतिमा को भक्तों ने ’रेडमंड राजा’ का नाम दिया है। बता दें कि रेडमंड में ही माइक्रोसॉफ्ट का मुख्यालय है। इस कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी समुदाय के करीब 20 हजार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को रेडमंड के डाउनटाउन पार्क में एक मंच पर स्थापित किया गया था और वहां शानदार सजावट की गई थी। इस दौरान भारतीय अमेरिकी समुदाय ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर माहौल को पूरी तरह से भारतीय कर दिया।

2019 से लगातार किया जा रहा आयोजन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भारतीय मूल के कलाकारों के ग्रुप बीट्स ऑफ रेडमंड के करीब 150 लोगों की टीम ने ढोल ताशा बजाकर वहां मौजूद लोगों को अभिभूत कर दिया। बीट्स ऑफ रेडमंड की स्थापना दीपाली साने और आनंद यशवंत साने ने की थी। बता दें कि सिएटल के रेडमंड में गणेश उत्सव का आयोजन साल 2019 से लगातार किया जा रहा है। मुंबई में लाबाग के राजा की तर्ज पर रेडमंड के राजा का उत्सव मनाया जाता है। रेडमंड के राजा की प्रतिमा मुंबई से बनाकर अमेरिका भेजी गई थी। प्रसाद के लिए 12 हजार लड्डू और 1000 फल वितरित किए गए।

भारतीय राजनयिक भी हुए शामिल
कार्यक्रम में सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के प्रमुख के श्रीकर रेड्डी भी शामिल हुए। अपने संबोधन में रेड्डी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार और एकता में भारतीय त्योहारों की अहम भूमिका है। सिएटल में शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए रेड्डी ने आयोजनकर्ताओं की भी तारीफ की। साथ ही उन्होंने एलान किया कि सिएटल के मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में जल्द ही नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox