यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग मामला : आरोपी इशु गांधी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग मामला : आरोपी इशु गांधी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

-CCTV ने खोली बदमाशों की पोल

गुरुग्राम/अनीशा चौहान/-   गुरुग्राम के वजीराबाद गांव में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने घटना के आरोपी इशांत उर्फ इशु गांधी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बीपीटीपी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, दूसरा हमलावर अभी भी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

ताबड़तोड़ फायरिंग ने मचाई सनसनी
घटना के दिन तीन हमलावर बाइक पर सवार होकर वजीराबाद स्थित एल्विश यादव के घर पहुंचे। इनमें से एक बदमाश पहले ही छिप गया, जबकि बाकी दो ने घर पर करीब 24 से 25 राउंड फायरिंग कर दी। उस समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे। गोलियों की आवाज सुनकर उनके केयरटेकर ने तुरंत एल्विश के पिता राम अवतार को सूचना दी। उन्होंने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

CCTV ने खोली बदमाशों की पोल
एल्विश के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों ने हमलावरों की करतूत को कैद कर लिया। फुटेज में बदमाश साफ दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी इशु गांधी को पकड़ा। घर की दीवारों पर गोलियों के दर्जनों निशान इस हमले की भयावहता को बयां कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर जब्त कर ली है और जांच तेज कर दी है।

सुरक्षा बढ़ाई गई, फैंस में चिंता
फायरिंग की इस वारदात के बाद एल्विश यादव के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह मामला न केवल गुरुग्राम बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में छा गया है। फैंस लगातार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। बिग बॉस फेम एल्विश का विवादों से पुराना नाता रहा है, और इस घटना ने एक बार फिर उनके जीवन पर खतरे की आशंका को उजागर कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox