
न्यूयॉर्क/शिव कुमार यादव/- ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही लंबे समय से चले आ रहे यूक्रेन और रूस युद्ध के अब खत्म होने के आसार नजर आने लगे है। अमेरिका की पहल पर रूस बातचीत के लिए तैयार हो गया है। क्रेमलिन का कहना है कि शीर्ष रूसी अधिकारी मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिका के साथ संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन में युद्ध के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों के साथ मंथन
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना होंगे। वहां मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।

यूक्रेन संकट के समाधान पर चर्चा
पेस्कोव ने कहा कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य ’रूस-अमेरिका संबंधों के संपूर्ण ढांचे को बहाल करना’ है। इसके साथ ही यूक्रेन संकट के समाधान पर चर्चा और दोनों राष्ट्रपतियों की संभावित बैठक को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि वे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के लिए सऊदी अरब जाएंगे।
सऊदी अरब जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब जा रहे हैं, जहां वे रूसी अधिकारियों के साथ सीधी वार्ता करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक समाधान तलाशना है। रूस और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और यूक्रेन युद्ध के बीच यह वार्ता वैश्विक राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल मानी जा रही है।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात