युनिफॉर्म के साथ साथ राज्यों की पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस को पुरानी पैंशन बौन्नजा घोषित करे सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युनिफॉर्म के साथ साथ राज्यों की पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस को पुरानी पैंशन बौन्नजा घोषित करे सरकार

-वन नेशन वन युनीफॉर्म का योजना का कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत

नई दिल्ली/- राष्ट्र हित, पुलिसकर्मियों के कार्यक्षमता में इजाफे के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा 28 सितम्बर को राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए पुलिस के लिए वन नेशन वन युनिफॉर्म का स्वागत योग्य सुझाव दिया। उपरोक्त सम्मेलन में राज्यों के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक व केंद्रीय सुरक्षा बलों के महानिदेशक भी शामिल हुए।
           महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इससे पहले भी देश के सामने ’वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन राशन कार्ड, वन नेशन वन फर्टिलाइजर, वन नेशन वन इलेक्शन, वन नेशन वन ग्रिड जैसे स्वागत योग्य सुझाव राष्ट्र के सामने रखे गए। ज्ञातव्य रहे कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने सत्ता संभालते ही भारतीय सेना को वन रैंक वन पेंशन का बोन्नजा लाल किले प्राचीर से दिया था जो कि पिछले 70 सालों में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
            जहां तक राज्यों की पुलिस के लिए एक देश एक वर्दी का सवाल है तो फिर वन रैंक वन पेंशन या पुरानी पैंशन संभव क्यों नहीं। हम उन पुलिस जवानों व अर्ध सैनिक बलों के सरहदी चौकीदारों की बात कह रहे हैं जो कि आजादी से लेकर आज तक 34 हजार जवान कर्तव्य पथ की बलिवेदी पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिए। हम उन दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ वीरों महावीरों की पैंशन बहाली की बात कर रहे हैं जिंहोने अपनी जान पर खेल कर लोकतंत्र के मंदिर संसद को पआक आतंकी हमले से बचाया था। अचानक आने वाली प्राकृतिक विपदाएं, असामायिक होने वाले चुनावों, आगजनी, साम्प्रदायिक दंगे, सरहदों की चाक चौबंद चौकसी, औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा एवं राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने में इन पुलिस जवानों व पैरामिलिट्री जवानों का कोई मुकाबला नहीं। यही जवान है जो चुनावों के दौरान निष्पक्ष भुमिका निभाते आए हैं और आने वाले चुनावों में पुरानी पैंशन बहाली को लेकर एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
         अब समय आ गया है कि राज्यों के पुलिसकर्मियों व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी वन रैंक वन पेंशन व पुरानी पैंशन बहाली के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी देश को सुझाव ही नहीं बल्कि बौन्नजा घोषित करेंगे ऐसी कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन की मनोकामना है जो कि पिछले 7 सालों से सुरक्षा बलों के लिए पैंशन बहाली व अन्य भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर सड़क से संघर्ष कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox