“युद्ध कल रुक जाएगा अगर….”, बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को दिया युद्धविराम प्रस्ताव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“युद्ध कल रुक जाएगा अगर….”, बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को दिया युद्धविराम प्रस्ताव

मानसी शर्मा /-   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हमास के सामने शर्त रखी है। उन्होंने हमास नेता याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद गाजा के लोगों को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमास अपने हथियार डाल देता है और इजरायली नागरिकों को छोड़ देता है। तब युद्ध रुक जाएगा।

बता दें कि हमास के नए चीफ याह्या सिनवार को इजरायली सेना ने 17 अक्टूबर को ढेर किया। सिनवार पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल हुए आतंकी हमले का मोस्ट वॉन्टेंड था। इजरायल ने ठीक एक साल 10 दिन बाद सिनवार को मार गिराया। उसके साथ दो अन्य आतंकी भी ढेर हुए हैं।

नेतन्याहू ने भरी हुंकार

सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर करते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि याह्या सिनवार मर चुका है। राफा में इजरायल के बहादुर सैनिकों ने उसे समाप्त कर दिया है। हालांकि यह गाजा में युद्ध रुका नहीं है। मगर यह शुरुआत जरूर है। गाजा के लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि युद्ध कल समाप्त हो सकता है लेकिन, यह तब ही समाप्त होगा जब हमास अपने हथियार रख देगा। साथ ही बंधक बने इजरायली नागरिकों को छोड़ना होगा। नेतन्याहू ने कहा कि नसरल्लाह चला गया है। मोहसिन मारा गया। हानिफ, दीफ और शेर ढेर हो गया है। उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित आतंक खत्म हो जाएगा।      

बंधकों को वापस लाकर रहेंगे                    

नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने गाजा में 101 लोगों को बंधक बना रखा है। बंधक बने इजरायल समेत 23 देशों के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल इन सभी को वापस लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि बंधकों को वापस लौटाने की गारंटी इजरायल लेता है। उन्होंने कहा कि इजरायल लगातार बंधक बनाने वालों का पीछा कर रहा है। बंधकों को नुकसान पहुंचाने वालों को इजरायल जरूर खोज निकालेगा। नेतन्याहू ने कहा कि हमारी आंखों के सामने ईरान समर्थित आतंक की समाप्ती हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox