उत्तरकाशी/अनीशा चौहान/- यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। सोमवार को करीब 4 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची नामक स्थान के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें कई तीर्थयात्री मलबे की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने कई लोगों को मलबे के नीचे दबे हुए देखा।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू:
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जा रहा है।

प्रशासन अलर्ट पर:
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग मलबे में दबे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कहा गया है कि प्राथमिकता राहत कार्य को दी जा रही है और जल्द ही स्थिति का सटीक आंकलन कर जानकारी साझा की जाएगी।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार