
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पालम विधानसभा स्थित मधु विहार महाराणा प्रताप द्वार के पास जल बोर्ड द्वारा डीप सीवर सिस्टम के लिए खोदा गया गड्ढा मौत का कुआं बनता जा रहा है। आज एक बार फिर एक मोटर साइकिल सवार गढ़े में जा गिरा जिससे उसके हाथ पैर टूट गए। इससे पहले कई मोटर साइकिल एवम एक कार चालक सहित इन गड्ढों में गिर चुके है।

ज्ञात हो कि लगभग एक साल से भी अधिक समय हो गया जिसको पूरा करने का समय 45 दिन था वर्क ऑर्डर इश्यू दिनाक 28.10.22 से परंतु यह कार्य अभी भी ठेकेदार द्वारा पूरा नहीं किया गया है।
आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि हालाकि जल बोर्ड के अधिकारियों ने ठेकेदार पर दस प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया है और एफआईआर करने को भी कहा है लेकिन इसके बावजूद भी गड्ढा जस का तस बना हुआ है।
डाबड़ी तथा द्वारका सेक्टर 9 के थानों में भी इनकी शिकायत की जा चुकी है पर आज भी दुर्घटना होती जा रही है।
फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के सचिव महेश मिश्रा ने बताया की इसके बारे में हम लगातार सभी जल बोर्ड के अधिकारियों को अवगत कराते रहे है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है नतीजन आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है और यह जगह दुर्घटना संभावित क्षेत्र की श्रेणी में आ गया है जो की पहले यह सर्विस रोड आसपास के बुजुर्गो, महिलाओं, बच्चो एवम राहगीरों की आवाजाही का सुगम रास्ता था।
सोलंकी ने जल बोर्ड के अधिकारीयों, जल विभाग मंत्री एवम मुख्य मंत्री से मांग की है कि इसे तत्काल पूर्ण करवाया जाए नही तो यह गड्ढा मौत का कुआं बनकर रह जायेगा।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?