मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन यादव ने ली सीएम पद की शपथ

मानसी शर्मा /-  लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश को उसका सीएम मिल गया। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को सीएम की कुर्सी पर बिठाया है। वहीं आज नए सीएम की ताजपोशी हो गई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण ली है। बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया है। मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा समेत , बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और तमाम केंद्रीय मंत्री ने हिस्सा लिया।

मंदिर में लिया आशीर्वाद

बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जगदीश देवड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार श्यामलाल जोकचंद को 59,024वोटों के अंतर से हराकर मल्हारगढ़ निर्वाचन क्षेत्र जीता तो  वहीं 2023के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र शर्मा को 21,339 वोट के अंतर से

हराकर रीवा निर्वाचन क्षेत्र जीता। शपथ समारोह में जाने से पहले मोहन यादव ने भोपाल में मंदिर गए। और भगवान का आशीर्वाद लिया। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भाजपा के संस्थापक विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य भाजपा कार्यालय भी गए।

शपथ ग्रहण के पहले कही ये बात

मोहन यादव ने कहा, “मैं राजा विक्रमादित्य के शहर (उज्जैन) से हूं जो अच्छे प्रशासन के लिए जाने जाते थे। शपथ समारोह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा। मैं मध्य प्रदेश की धरती पर मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों (अन्य राज्यों के) का स्वागत करता हूं।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox