मानसी शर्मा /- लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश को उसका सीएम मिल गया। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को सीएम की कुर्सी पर बिठाया है। वहीं आज नए सीएम की ताजपोशी हो गई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण ली है। बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया है। मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा समेत , बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और तमाम केंद्रीय मंत्री ने हिस्सा लिया।
मंदिर में लिया आशीर्वाद
बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जगदीश देवड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार श्यामलाल जोकचंद को 59,024वोटों के अंतर से हराकर मल्हारगढ़ निर्वाचन क्षेत्र जीता तो वहीं 2023के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र शर्मा को 21,339 वोट के अंतर से
हराकर रीवा निर्वाचन क्षेत्र जीता। शपथ समारोह में जाने से पहले मोहन यादव ने भोपाल में मंदिर गए। और भगवान का आशीर्वाद लिया। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भाजपा के संस्थापक विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य भाजपा कार्यालय भी गए।
शपथ ग्रहण के पहले कही ये बात
मोहन यादव ने कहा, “मैं राजा विक्रमादित्य के शहर (उज्जैन) से हूं जो अच्छे प्रशासन के लिए जाने जाते थे। शपथ समारोह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा। मैं मध्य प्रदेश की धरती पर मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों (अन्य राज्यों के) का स्वागत करता हूं।”


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल