मोहन गार्डन पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे तीन नाइजीरियाई नागरिक पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहन गार्डन पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे तीन नाइजीरियाई नागरिक पकड़े

- बिना पासपोर्ट व वीजा के रह रहे थे, मकान मालिक व किरायेदार पर भी पुलिस ने किया मामला दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के तहत मोहन गार्डन पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की जांच पड़ताल के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत 3 नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा है। तीनों विदेशी नागरिक बिना पासपोर्ट व वीजा के अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ मकान मालिक व किरायेदार पर भी जानकारी छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है।
                    इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन गार्डन पुलिस टीम के एएसआई शम्मी कपूर, सिपाही प्रह्लाद व सिपाही संदीप ने गश्त के दौरान तीन विदेशी नाइजीरियाई नागरिकों को संदिग्ध हालात में देखा जो पुलिस टीम को देखकर छिपने की कोशिश कर रहे थे। टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि तीनों के पास न वैध पासपोर्ट है और न ही वीजा है। जिसपर पुलिस ने इके पुत्र उचे, पता अनाम्ब्रा, नाइजीरिया, (2) च्जोनोंसो पुत्र ओघिजे, पता इन्हू राज्य, ओघ्टिया, नाइजीरिया व (3) इफेसिनाल्ही पुत्र ओनुघा, पता अनाम्ब्रा, नाइजीरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके विरुद्ध मुकदमा नंबर 507/21 धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज कर उनको इस मामले में गिरफ्तार करके आदरणीय कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जाँच के दौरान पता चला कि ये सभी एक अन्य नाइजीरियन व्यक्ति, जिसका नाम गिफ्ट पुत्र ओकादिबो है, के द्वारा उपरोक्त पते पर चलाई जा रही रसोई में रह रहे थे। मकान मालिक व गिफ्ट पुत्र ओकादिबो (रसोई मालिक) के खिलाफ भी अलग से एक एफ आई आर नंबर 509/21 धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox