
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश कर रही है। इसी बीच मंगलवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज पंजाब समेत देश के कई राज्यों में तेल की कीमतों में गिरावट आई। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, पंजाब में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.70 रुपये जबकि डीजल भी 21 पैसे गिरकर 86.98 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 94.97 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 87.83 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
SMS के जरिये करें पता
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा