
दुबई/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को पुलिस ने दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने केस दर्ज कराया है। राहत अपने म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए थे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने गायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि राहत फतेह अली खान को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था।
लंबे समय से चल रहा विवाद
आपको बता दें कि राहत फतेह अली खान और उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है। सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ दुबई और अन्य शहरों में केस दर्ज कराया है।
सिंगर पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी का आरोप
इस साल की शुरुआत में संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने राहत फतेह अली खान पर शिकंजा कसा था। राहत पर 12 साल में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोहों से लगभग 8 अरब रुपये कमाने का आरोप था। ऐसे में एजेंसी ने सिंगर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू कर दी।
छात्र की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
इसके अलावा राहत फतेह अली खान उस वक्त भी मुसीबत में फंस गए थे जब उनका अपने शिष्य को पीटने का एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में सिंगर अपने शिष्य से एक बोतल के बारे में पूछ रहे थे और उसे चप्पल से मार रहे थे। हालांकि, बाद में शागिर्द ने उस वीडियो पर सफाई देते हुए राहत फतेह अली खान की इस हरकत को सही ठहराया था।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?