
क्रिकेट/अनीशा चौहान/- भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे चल रही है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 22 रनों से हार मिली थी। जिसके बाद मैनचेस्टर का मुकाबला टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ रहने वाला है। वहीं, मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रैक्टिस के दौरान अर्शदीप सिंह की उंगली में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह चौथे टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, दूसरी तरफ दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश दीप सिंह का खेलना भी तय नहीं माना जा रहा है। इस समय वह अपनी कमर दर्द से परेशान हैं। वहीं, प्रैक्टिस सेशन का भी हिस्सा नहीं थे। इसके साथ ही चौथे टेस्ट मैच में बुमराह को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
अर्शदीप नहीं होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, अर्शदीप सिंह के हाथ पर गहरा कट लग गया है। जिसके वजह से उसकी उलगी में टांके लगे है। उन्हें फिट होने के लिए करीब 10 दिनों का समय लग सकता है। उनकी जगह चयनकर्ता ने सिलेक्टर्स ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। पहले कयास लगाया जा रहा था कि बुमराह की मौजूदगी नहीं पर अर्शदीप को प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!