मैदान के अंदर नहीं बाहर नजर आएंगे चेतेश्वर पुजारा, बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हुई एंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मैदान के अंदर नहीं बाहर नजर आएंगे चेतेश्वर पुजारा, बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हुई एंट्री

मानसी शर्मा /-  22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी। चेतेश्वर पुजारा को भले ही टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया हो। लेकिन इसके बावजूद अब भी ये खिलाड़ी इस सीरीज में नजर आने वाला है। बता दें, टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंटेटर के तौर पर हिस्सा लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुजारा को स्टार स्पोर्ट्स ने हिंदी कमेंट्री के लिए साइन किया है। अब पुजारा हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे। लेकिन आपको बता दें, पुजारा ने इससे पहले कभी कॉमेंट्री नहीं की है। इसी के साथ वे अपनी एक्सपर्ट राय फैंस के साथ भी साझा करते दिखाई देंगे।

नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी

बता दें, चेतेश्वर पुजारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं। हाल ही में पुजारा रणजी ट्रॉफी और उसके साथ काउंटी क्रिकेट भी खेला था। लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी। बता दें, पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था।

उन्होंने पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बनाए। वहीं, उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है। इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड

पिछले सीजन की बात करें तो पुजारा इसी सीरीज का हिस्सा थे। जिसमें उन्होंने 6 सीरीज में कुल 140 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 59 का रहा था। वहीं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 50.82 की औसत से 2033 रन बना चुके हैं। इसी सीजन में उन्होंने 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox